Saturday, August 2, 2014

सामान्य ज्ञान हल प्रश्नपत्र : आईबीपीएस-कार्यालय सहायक लिखित परीक्षा 2012

सामान्य ज्ञान हल प्रश्नपत्र 1. बहरीन की मुद्रा निम्नलिखित में से क्या है? 1. पेसो 2. दीनार 3. रियाल 4. बात 5. क्वाचा Ans : (2) 2. निम्नलिखित में से कौन-सा संगठन/निकाय राष्ट्रों के बीच अंतराष्ट्रीय व्यापार के नियम बनाता है? 1. विश्व व्यापार संगठन 2. एशियाई विकास बैंक 3. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष 4. विश्व बैंक 5. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम Ans : (1) 3. निम्नलिखित में से कौन-सी सेवाएं केवल भारतीय रिजर्व बैंक देता है? 1. आर्थिक डाटा संकलन 2. करंसी नोट जारी करना 3. सोने/सोने के सिक्कों को क्रय–विक्रय 4. मांग ड्राफ्ट विक्रय 5. मूल्यवान वस्तुएं रखने के लिए सेफ डिपॉजिट लॉकर्स Ans : (2) 4. बैंकिंग क्षेत्र में सुधारों का सुझाव देने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी समिति/कार्यदल गठित किया गया था? 1. इन्फ्रास्ट्रक्चर संबंधी टास्क फोर्स 2. नरसिम्हन समिति 3. राजिंदर सच्चर समिति 4. स्वामीनाथन समिति 5. इनमें से कोई नहीं Ans : (2) 5. प्रणव मुखर्जी ने किसके विरुद्ध राष्ट्रपति चुनाव जीता है? 1. पी.ए. संगमा 2. प्रतिभा पाटिल 3. हामिद अंसारी 4. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 5. इनमें से कोई नहीं Ans : (1) 6.’SEBI’ ने अनुमति के मानदंड कड़े किए–ऐसी मुख्य खबर हाल ही में कुछ अखबारों/प​​त्रिकाओं में थी। ‘SEBI’ का पूरा रूप क्या है? 1. Secured Economy Bureau of India 2. Small Economy Based Investment 3. Securities and Exchange Board of India 4. Severe Ecological Balance and Internet 5. Society for Ecological Balance and Internet Ans : (3) 7. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी निम्नलिख्ति में से कौन-सी है? 1. पर्थ 2. सिडनी 3. होबार्ट 4. डार्विन 5. कैनबरा Ans : (5) 8. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य OPEC का सदस्य नहीं है? 1. अल्जीरिया 2. ईरान 3. लीबिया 4. कतर 5. फ्रांस Ans : (5) 9. सुश्री क्रिस्टीन लेगार्ड– 1. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक हैं 2. विश्व बैंक की प्रेसिडेंट हैं 3. UNO की महासचिव हैं 4. रूस की विदेश मंत्री हैं 5. इनमें से कोई नहीं Ans : (1) 10. फुटबॉल के खेल में निम्नलिखित में से किस पद का प्रयोग होता है? 1. बेसलाइन 2. चॉप 3. बैक पास 4. डॉप शॉट 5. ग्रैंड स्लैम Ans : (3) 11. निम्नलिखित में से कौन-सा सरकारी क्षेत्र का उपक्रम है? 1. AXIS बैंक 2. रिलायंस पावर 3. हिंदुस्तान मोटर्स 4. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लि. 5. अंबुजा सीमेंट्स Ans : (4) 12. सुश्री हिलेरी क्लिंटन जो मई 2012 में भारत थीं ………. की सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हैं। 1. ब्रिटेन 2. फ्रांस 3. USA 4. जर्मनी 5. इनमें से कोई नहीं Ans : (3) 13. मार्च 2012 में 6ठा विश्व जल मंच ………. में आयोजित हुआ था– 1. लंदन 2. टोकियो 3. पर्थ 4. बर्लिन 5. मार्सेलीस Ans : (5) 14. निम्नलिखित में से किस देश ने स्पाई सैटेलाइट कोबाल्ट–M मई 2012 में प्रक्षेपित किया था? 1. फ्रांस 2. चीन 3. ईरान 4. रूस 5. USA Ans : (5) 15.निम्न में से कौन-सा देश FIFA का सबसे नया सदस्य है? 1. दक्षिण सूडान 2. बांग्लादेश 3. ब्राजील 4. क्यूबा 5. चिली Ans : (1) 16. भारत में विकसित पैटन टैंक का नाम निम्न में से कौन-सा है? 1. अग्नि 2. अर्जुन 3. शक्ति 4. बसंत 5. पवन Ans : (2) 17. जिम योंग किम ने ………. के नए प्रेसिडेंट का पदभार संभाला है– 1. विश्व बैंक 2. IMF 3. ADB 4. UNESCO 5. बैंक ऑफ अमेरिका Ans : (1) 18. भारत का राष्ट्रपति राज्य सभा में कितने सदस्य नामित करता है? 1. 5 2. 6 3. 8 4. 9 5. इनमें से कोई नहीं Ans : (5) 19. निम्न में से भारत में उगाया जाने वाला खाद्यान्न कौन-सा है? 1. गुलाब 2. सरसों 3. सूरजमुखी 4. केला 5. धान Ans : (5) 20. डॉ. डी. सुब्बाराव ………. के क्षेत्र में एक जाना माना नाम है– 1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 2. राजनीति 3. खेल 4. बैंकिंग 5. साहित्य Ans : (4) 21. विश्वनाथन आनंद विश्व प्रसिद्ध ……… है– 1. क्रिकेट खिलाड़ी 2. शतरंज खिलाड़ी 3. हॉकी खिलाड़ी 4. गोल्फ खिलाड़ी 5. लान टेनिस खिलाड़ी Ans : (2) 22. RBI निम्न में से किसका निर्धरण करता है? 1. सावधि जमाओं पर ब्याज दर 2. सेफ डिपॉजिट वाल्ट का किराया 3. मुद्रास्फीति की दर 4. सरकारी कर्मचारी को महंगाई भत्ता 5. आरक्षित नकदी निधि अनुपात Ans : (5) 23. लोक सभा के सदस्य ……… अ​वधि के लिए चुने जाते हैं– 1. 4 वर्ष 2. 5 वर्ष 3. 6 वर्ष 4. 3 वर्ष 5. 6 1/2 वर्ष Ans : (2) 24. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक बच्चे को स्कूली शिक्षा मिले? 1. RTI अधिनियम 2. RTE अधिनिमय 3. शिक्षु अधिनिमय 4. सरकारी अनुदान अधिनिमय 5. इनमें से कोई नहीं Ans : (2) 25. अनिता देसाई ने​ निम्नलिखित में से कौन-सी किताब लिखी है? 1. वेअर शैल वी गो दिस समर 2. ए जनरल एंड हिज आर्मी 3. एन आई टु चाइना 4. बिटवीन होप एंड हिस्टरी 5. कुली Ans : (1) 26. सिनेमा के व्यक्तियों की उनकी जीवन भर की उपलब्धियों के लिए निम्न में से कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है? 1. सरस्वती सम्मान 2. कालिदास सम्मान 3. अर्जुन पुरस्कार 4. दादासाहेब फालके पुरस्कार 5. कीर्ति चक्र Ans : (4) 27. राष्ट्रमंडल खेल– 2014 ………. में आयोजित किए जाएंगे– 1. लंदन 2. नई दिल्ली 3. ग्लासगो 4. टोरंटो 5. वैलिंग्टन Ans : (3) 28. भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री निम्न में से कौन हैं? 1. सचिन पायलट 2. मिलिंद देवड़ा 3. ए.के. एंटनी 4. राहुल गांधी 5. इनमें से कोई नहीं Ans : (3) 29. भारत सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है? 1. यह योजना केवल 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए है 2. यह योजना 1983 में आरंभ की गई थी, किंतु 2000 में वापस ले ली गई थी 3. 13वीं पंचवर्षीय योजना में लगभग 7 करोड़ परिवारों को इस योजना के अंतर्गत बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा 4. ऐसे सभी, जो 60 वर्ष से अधिक के हैं, उन्हें 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा 5. इनमें से कोई नहीं Ans : (5) 30. बैंकिंग परिचालनों में प्रयुक्त ‘CBS’ शब्द में अक्षर ‘C’ से क्या शब्द बनता है? 1. Central 2. Critical 3. Commercial 4. Core 5. Capital Ans : (4) 31. वर्तमान में भारत का विदेश सचिव निम्न में से कौन है? 1. अजीत सेठ 2. एस.के. त्रिपाठी 3. पुलक चटर्जी 4. मुकुल जोशी 5. इनमें से कोई नहीं Ans : (5) 32. निम्न में से संस्कृत भाषा का प्रसिद्ध लेखक कौन था? 1. कालिदास 2. मीराबाई 3. तुलसीदास 4. जयदेव 5. रसखान Ans : (1) 33. दीपिका कुमारी का नाम ………. से संबंधित है– 1. तैराकी 2. तीरंदाजी 3. बिलियडर्स 4. गोल्फ 5. क्रिकेट Ans : (2) 34. ईरान व सीरिया पर नए प्रतिबंध निम्न में से किस देश ने लगाए हैं? 1. भारत 2. श्रीलंका 3. रूस 4. USA 5. दक्षिण अफ्रीका Ans : (4) 35. भारत के निम्न में से किस स्थान में परमाणु बिजली संयंत्र नहीं है? 1. नरोरा 2. रावतभाटा 3. सिलचर 4. तारापुर 5. कलपक्कम Ans : (3) 36. निम्न में से तृणमूल कांग्रेस पार्टी से कौन है? 1. श्रीलंका जेना 2. नवीन जिंदल 3. गुरुदास दासगुप्ता 4. दिनेश त्रिवेदी 5. संजय निरूपम Ans : (4) 37. निम्न में से किस शब्द का संबंध बैंकिंग/वित्त से नहीं है? 1. RTGS 2. SLR 3. रेपो 4. क्रेडिट 5. LBW Ans : (5) 38. ऑस्कर पुरस्कार ………. के क्षेत्र में दिए जाते हैं– 1. अर्थशास्त्र 2. समाज सेवा 3. साहित्य 4. फिल्म 5. खेल Ans : (4) 39. निम्न में से किस कप/ट्रॉफी का संबंध क्रिकेट के खेल से है? 1. रणजी ट्रॉफी 2. डेविस कप 3. थॉमस कप 4. नेहरू ट्रॉफी 5. आगा खान कप Ans : (1) 40. निम्न में से भारत का एक संघ राज्य क्षेत्र कौन-सा है? 1. उत्तराखंड 2. चंडीगढ़ 3. हिमाचल प्रदेश 4. केरल 5. पश्चिम बंगाल Ans : (2)

भारतीय संविधान की विशेषताएँ : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

● भारत का संविधान कैसा है— लिखित एंव विश्व का सबसे व्यापक संविधान ● भारतीय संविधन का स्वरूप होता है— संरचना में संघात्मक ● भारत में किस प्रकार का शासन व्यवस्था अपनाई गई है— ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली ● भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है— सर्वोच्च न्यायालय ● भारत के संविधान में संघीय शब्द की जगह किन शब्दों को स्थान दिया गया है— राज्यों का संघ ● भारतीय संविधान में कितनी सूचियाँ हैं— 12 ● भारतीय संविधान अपना अधिकार किससे प्राप्त करता है— भारतीय जनता से ● भारत में वैद्य प्रभुसत्ता किस में निहित है— संविधान में ● भारतीय संविधान की संरचना किस प्रकार की है— कुछ एकात्मक, कुछ कठोर ● लिखित संविधान की अवधारणा ने कहाँ जन्म लिया— फ्रांस ● अध्यक्षात्मक शासन का उदय सर्वप्रथम कहाँ हुआ— संयुक्त राज्य अमेरिका ● भारतीय संविधान में नागरिकों को कितने मूल अधिकार प्राप्त है— 6 ● भारतीय संघीय व्यवस्था की प्रमुख विशेषता क्या है— संविधान की सर्वोच्चता ● भारतीय संघवाद व्यवस्था की प्रमुख विशेषता क्या है— संविधान की सर्वोच्चता ● भारतीय संघवाद को किसने सहकारी संघवाद कहा— जी. ऑस्टिन ने ● भारत में प्रजातंत्र किस तथ्य पर आधरित है— जनता को सरकार चनने व बदलने का अधिकार है

भारतीय संविधान के स्रोत : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

● भारतीय संविधान संसदीय प्रणाली किस देश के संविधान से ली गई है— इंग्लैंड ● भारतीय संविधान का कौन-सा लक्षण आयरिश संविधान से अनुप्रेरित है— नीति-निर्देशक तत्व ● भारतीय संविधान का सबसे बड़ा एकाकी स्त्रोत कौन-सा है— गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट, 1935 ● भारतीय संविधान की संघीय व्यवस्था किस देश की संघीय व्यवस्था से समानता रखती है— कनाडा ● संविधान में समवर्ती सूची की प्रेरणा कहाँ से ली गई है— ऑस्ट्रेलिया ● भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों को किस देश से लिया गया है— रुस के संविधान से ● राज्य में कलेक्टर का पद औपनिवेशिक शासन ने किस देश से उधार लिया था— इंग्लैंड से ● ‘कानून के समक्ष समान संरक्षण’ वाक्य कहाँ से लिया गया है— संयुक्त राज्य अमेरिका से ● सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्था भारतीय संविधान ने किस देश के संविधान से ली है— संयुक्त राज्य अमेरिका ● भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से प्रभावित है— दक्षिण अफ्रीका ● ‘विधि के समक्ष समता’ कहाँ से ली गई है— इंग्लैंड से ● वह संवैधानिक दस्तावेज कौन-सा है जिसका भारतीय संविधान तैयार करने में गहरा प्रभाव पड़ा— भारत सरकार अधिनिमय 1935 ● भारत के राष्ट्रपति की आपातकालीन शक्तियाँ किस देश से ली गई हैं— जर्मनी के वीमार संविधान से ● भारत के सविधान में मूल अधिकार किस देश के संविधान से प्रेरित है— संयुक्त के वीमर संविधान से ● संविधान में ‘कानून द्वारा स्थापित’ शब्दावली किस देश के संविधान से ली गई है— संयुक्त राज्य अमेरिका ● प्रस्तावना की भाषा किस देश से ली गई है— ऑस्ट्रेलिया

भारतीय संविधान की धारा : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

● भारतीय संविधान में कुल कितने अनुच्छेद हैं— 444 ● भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह लिखा है कि भारत राज्यों का एक संघ होगा— अनुच्छेद-1 ● किस अनुच्छेद में नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं— अनुच्छेद 12-35 ● किस अनुच्छेद में नागरिकता संबंधी प्रावधान है— अनुच्छेद 5-11 ● नौकरियों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में समाज के कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार को कौन-सा अनुच्छेद अधिकार प्रदान करता है— अनुच्छेद-16 ● संविधान के किस अनुच्छेद में राज्य में नीति-निर्देशक तत्वों का उल्लेख है— अनुच्छेद 36-51 ● भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कल्याणकारी राज्य की अवधारणा वर्णित है— अनुच्छेद-39 ● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत में राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है— अनुच्छेद-61 ● किस अनुच्छेद में मंत्रिगण सामूहिक रुप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होते हैं— अनुच्छेद-75 ● महान्यायवादी की नियुक्ति किस अनुच्छेद के अंतर्गत की जाती है— अनुच्छेद-76 ● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति लोकसभा भंग कर सकता है— अनुच्छेद-85 ● किस अनुच्छेद में संसद के संयुक्त अधिवेशन का प्रावधान है— अनुच्छेद-108 ● संविधान के किस अनुच्छेद में धन विधेयक की परिभाषा दी गई है— अनुच्छेद-110 ● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति अध्यादेश जारी करता है— अनुच्छेद-123 ● संविधान के किस अनुच्छेद में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश पर महाभियोग चलाया जा सकता है— अनुच्छेद-124 ● राष्ट्रपति किस अनुच्छेद के अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श मांग सकता है— अनुच्छेद-233 ● किस अनुच्छेद के अंतर्गत केंद्र के पास अवशिष्ट शक्तियाँ है— अनुच्छेद-248 ● किस अनुच्छेद में अंतर्राष्ट्रीय समझौते लागू करने के लिए शक्ति प्रदान की गई है— अनुच्छेद-253 ● किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति वित्त आयोग का गठन करता है— अनुच्छेद-280 ● संपत्ति का अधिकार किस अनुच्छेद में है— अनुच्छेद-300 (क) ● संविधान के किस अनुच्छेद में संघ और राज्यों के लिए लोकसेवा आयोग का प्रावधान है— अनुच्छेद-315 ● किस अनुच्छेद के अंतर्गत हिन्दी भाषा को राजकीय भाषा घोषित किया गया है— अनुच्छेद-343 (I) ● संविधान के किस अनुच्छेद के तहत अनुसूचित जनजातियों के लिए एक राष्ट्रीय आयोग के गठन का प्रावधान है— अनुच्छेद-338 (A) ● संसद को संविधान संशोधन का अधिकार किस अनुच्छेद में है— अनुच्छेद-368 ● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत संविधान की प्रक्रिया का उल्लेख है— अनुच्छेद-356 ● संविधान के किस अनुच्छेद में ‘मंत्रिमंडल’ शब्द का प्रयोग संविधान में एक बार हुआ है— अनुच्छेद-352 ● जम्मू-कश्मीर को किस अनुच्छेद के अंतर्गत विशेष दर्जा प्राप्त है— अनुच्छेद-370 ● अनुच्छेद-356 का संबंध किससे है— राष्ट्रपति शासन से ● भारतीय संविधान में समानता का अधिकार पाँच अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है, वे कौन-से हैं— अनुच्छेद-14-18 ● संविधान के किस अनुच्छेद में मूल कर्तव्यों का उल्लेख है— अनुच्छेद-51 (क) ● ‘भारत के नागरिक का कर्तव्य होगा प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार’ यह कथन किस अनुच्छेद में है— अनुच्छेद-(A) ● संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्य सरकार को ग्राम पंचायत के संगठन का निर्देश दिया गया है— अनुच्छेद-40 ● वर्तमान में संविधान में कितनी अनुसूचियाँ हैं— 12 ● संविधान की द्वितीय अनुसूची का संबंध किस से है— महत्वपूर्ण पद अधिकारियों के वेतन-भत्तों से ● कौन-सी अनुसूची में 22 भाषाओं को मान्यता दी गई है— आठवीं अनुसूची ● दल-बदल के आधार पर निर्वाचित सदस्यों की अयोग्यता संबंधी विवरण किस अनुसूची में है— 10वीं अनुसूची ● संविधान की छठी अनुसूची किस राज्य में लागू नहीं होता है— मणिपुर ● किस राज्य के आरक्षण विधेयक को 9वीं अनुसूची में सम्मिलिति किया गया है— तमिलनाडु ● भारतीय संविधान की कौन-सी अनुसूची राज्य में नामों की सूची तथा राज्य क्षेत्रों का ब्यौरा देती है— पहली अनुसूची ● भारतीय संविधान में 9वीं अनुसूची परिवर्तित हुई— प्रथम संशोधन द्वारा ● किस अनुच्छेद के अंतर्गत उपराष्ट्रपति पद की व्यवस्था है— अनुच्छेद-63 ● वित्तीय आपात की घोषणा किस अनुच्छेद के अंतर्गत होती है— अनुच्छेद-360 ● राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग का गठन किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया जाता है— अनुच्छेद-340 ● किस अनुसूची में केंद्र व राज्यों के बीच शक्तियों के बंटवारे का वर्णन है— सातवीं अनुसूची में ● समवर्ती सूची किस राज्य में संबंधित नहीं है— जम्मू-कश्मीर से ● संविधान लागू होने के समय समवर्ती सूची में कितने विषय थे— 47 विषय ● वर्तमान में राज्य सूची में कितने विषय हैं— 66 विषय ● वर्तमान में संघ सूची में कितने विषय हैं— 97 विषय ● किस अनुसूची में असम, मेघालय, त्रिपुरा व मिजोरम राज्यों के जनजाति क्षेत्रों के प्रशासन के बारे में प्रावधान है— छठीं अनुसूची में

भारतीय संविधान के संशोधन

● पहला संशोधन (1951) —इस संशोधन द्वारा नौवीं अनुसूची को शामिल किया गया। ● दूसरा संशोधन (1952) —संसद में राज्यों के प्रतिनिधित्व को निर्धारित किया गया। ● सातवां संशोधन (1956) —इस संशोधन द्वारा राज्यों का अ, ब, स और द वर्गों में विभाजन समाप्त कर उन्हें 14 राज्यों और 6 केंद्रशासित क्षेत्रों में विभक्त कर दिया गया। ● दसवां संशोधन (1961) —दादरा और नगर हवेली को भारतीय संघ में शामिल कर उन्हें संघीय क्षेत्र की स्थिति प्रदान की गई। ● 12वां संशोधन (1962) —गोवा, दमन और दीव का भारतीय संघ में एकीकरण किया गया। ● 13वां संशोधन (1962) —संविधान में एक नया अनुच्छेद 371 (अ) जोड़ा गया, जिसमें नागालैंड के प्रशासन के लिए कुछ विशेष प्रावधान किए गए। 1दिसंबर, 1963 को नागालैंड को एक राज्य की स्थिति प्रदान कर दी गई। ● 14वां संशोधन (1963) —पांडिचेरी को संघ राज्य क्षेत्र के रूप में प्रथम अनुसूची में जोड़ा गया तथा इन संघ राज्य क्षेत्रों (हिमाचल प्रदेश, गोवा, दमन और दीव, पांडिचेरी और मणिपुर) में विधानसभाओं की स्थापना की व्यवस्था की गई। ● 21वां संशोधन (1967) —आठवीं अनुसूची में ‘सिंधी’ भाषा को जोड़ा गया। ● 22वां संशोधन (1968) —संसद को मेघालय को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में स्थापित करने तथा उसके लिए विधानमंडल और मंत्रिपरिषद का उपबंध करने की शक्ति प्रदान की गई। ● 24वां संशोधन (1971) —संसद को मौलिक अधिकारों सहित संविधान के किसी भी भाग में संशोधन का अधिकार दिया गया। ● 27वां संशोधन (1971) —उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र के पाँच राज्यों तत्कालीन असम, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर व त्रिपुरा तथा दो संघीय क्षेत्रों मिजोरम और अरुणालच प्रदेश का गठन किया गया तथा इनमें समन्वय और सहयोग के लिए एक ‘पूर्वोत्तर सीमांत परिषद्’ की स्थापना की गई। ● 31वां संशोधन (1974) —लोकसभा की अधिकतम सदंस्य संख्या 547 निश्चित की गई। इनमें से 545 निर्वाचित व 2 राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होंगे। ● 36वां संशोधन (1975) —सिक्किम को भारतीय संघ में संघ के 22वें राज्य के रूप में प्रवेश प्रदान किया गया। ● 37वां संशोधन (1975) —अरुणाचल प्रदेश में व्यवस्थापिका तथा मंत्रिपरिषद् की स्थापना की गई। ● 42वां संशोधन (1976) —इसे ‘लघु संविधान’ (Mini Constitution) की संज्ञा प्रदान की गई है। —इसके द्वारा संविधान की प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष’, ‘समाजवादी’ और ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए। —इसके द्वारा अधिकारों के साथ-साथ कत्र्तव्यों की व्यवस्था करते हुए नागरिकों के 10 मूल कर्त्तव्य निश्चित किए गए। —लोकसभा तथा विधानसभाओं के कार्यकाल में एक वर्ष की वृद्धि की गई। —नीति-निर्देशक तत्वों में कुछ नवीन तत्व जोड़े गए। —इसके द्वारा शिक्षा, नाप-तौल, वन और जंगली जानवर तथा पक्षियों की रक्षा, ये विषय राज्य सूची से निकालकर समवर्ती सूची में रख दिए गए। —यह व्यवस्था की गई कि अनुच्छेद 352 के अन्तर्गत आपातकाल संपूर्ण देश में लागू किया जा सकता है या देश के किसी एक या कुछ भागों के लिए। —संसद द्वारा किए गए संविधान संशोधन को न्यायालय में चुनौती देने से वर्जित कर दिया गया। ● 44वां संशोधन (1978) —संपत्ति के मूलाधिकार को समाप्त करके इसे विधिक अधिकार बना दिया गया। —लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं की अवधि पुनः 5 वर्ष कर दी गई। —राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष्ज्ञ के चुनाव विवादों की सुनवाई का अधिकार पुनः सर्वोच्च तथा उच्च न्यायालय को ही दे दिया गया। — मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रपति को जो भी परामार्श दिया जाएगा, राष्ट्रपति मंत्रिमंडल को उस पर दोबारा विचार करने लिए कह सकेंगे लेकिन पुनर्विचार के बाद मंत्रिमंडल राष्ट्रपति को जो भी परामर्श देगा, राष्ट्रपति उस परामर्श को अनिवार्यतः स्वीकार करेंगे। —‘व्यक्ति के जीवन और स्वतंत्रता के अधिकार’ को शासन के द्वारा आपातकाल में भी स्थगित या सीमित नहीं किया जा सकता, आदि। ● 52वां संशोधन (1985) —इस संशेधन द्वारा संविधान में दसवीं अनुसूची जोड़ी गई। इसके द्वारा राजनीतिक दल-बदल पर कानूनी रोक लगाने की चेष्टा की गई है। ● 55वां संशोधन (1986) —अरुणाचल प्रदेश को भारतीय संघ के अन्तर्गत राज्य की दर्जा प्रदान किया गया। ● 56वां संशोधन (1987) —इसमें गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा देने तथा ‘दमन व दीव’ को नया संघीय क्षेत्र बनाने की व्यवस्था है। ● 61वां संशोधन (1989) —मताधिकार के लिए न्यूनतम आवश्यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई। ● 65वां संशोधन (1990) —‘अनुसूचित जाति तथा जनजाति आयोग’ के गठन की व्यवस्था की गई। ● 69वां संशोधन (1991) —दिल्ली का नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी राज्य क्षेत्र दिल्ली’ किया गया तथा इसके लिए 70 सदस्यीय विधानसभा तथा 7 सदस्यीय मंत्रिमंडल के गठन का प्रावधान किया गया। ● 70वां संशोधन (1992) —दिल्ली तथा पांडिचेरी संघ राज्य क्षेत्रों की विधानसभाओं के सदस्यों को राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में शामिल करने का प्रावधान किया गया। ● 71वां संशोधन (1992) —तीन और भाषाओं कोंकणी, मणिपुरी और नेपाली को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया। ● 73वां संशोधन (1992) —संविधान में एक नया भाग 9 तथा एक नई अनुसूची ग्यारहवीं अनुसूची जोड़ी गई और पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया। ● 74वां संशोधन (1993) —संविधान में एक नया भाग 9क और एक नई अनुसूची 12वीं अनुसूची जोड़कर शहरी क्षेत्र की स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया। ● 91वां संशोधन (2003) —इसमें दल-बदल विरोधी कानून में संशोधन किया गया। ● 92वां संशोधन (2003) —इसमें आठवीं अनुसूची में चार और भाषाओं-मैथिली, डोगरी, बोडो और संथाली को जोड़ा गया। ● 93वां संशोधन (2005) —इसमें एससी/एसटी व ओबीसी बच्चों के लिए गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रखने का प्रावधान किया गया। ● 97वां संशोधन (2011) —इसमें संविधान के भाग 9 में भाग 9ख जोड़ा गया और हर नागरिक को कोऑपरेटिव सोसाइटी के गठन का अधिकार दिया गया।

Covid-19 की महत्वपूर्ण योजनाएँ

COVID -19 के लिए योजनाएं  *Covid - 19 महामारी से निपटने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई योजनाएं👇🏻👇🏻* * कोरोन...